सीकर में मानव-वन्यजीव संघर्ष पर विशेष प्रशिक्षण, विशेषज्ञों ने दिए अहम सुझाव

सीकर में मानव-वन्यजीव संघर्ष पर विशेष प्रशिक्षण, विशेषज्ञों ने दिए अहम सुझाव

सीकर

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सीकर द्वारा मानव-वन्यजीव संघर्ष विषय पर एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सहायक वन संरक्षक सौरभ कुमार एवं क्षेत्रीय वन अधिकारी अमित देवंदा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने पैरा लीगल एडवाइजर्स और अधिवक्ताओं को मानव-वन्यजीव संघर्ष के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। उन्होंने विस्तार से बताया कि ऐसी घटनाएं होने पर किस प्रकार की प्रक्रिया और प्रणाली अपनाई जाती है, ताकि प्रभावित लोगों को शीघ्र राहत मिल सके।

वन विभाग के अधिकारियों ने जनहानि और पशुधन हानि की स्थिति में दिए जाने वाले मुआवजे की प्रक्रिया और नियमों की भी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि समय पर सूचना और सही दस्तावेजों के माध्यम से पीड़ितों को राहत दिलाना आसान होता है।

कार्यशाला में यह भी चर्चा की गई कि हाल के वर्षों में मानव-वन्यजीव संघर्ष क्यों बढ़ रहा है। विशेषज्ञों ने इसके प्रमुख कारणों में वन क्षेत्रों का सिकुड़ना, बढ़ती जनसंख्या और वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास में हस्तक्षेप को जिम्मेदार बताया।

अधिकारियों ने आमजन की भागीदारी को इस समस्या के समाधान की कुंजी बताते हुए कहा कि जागरूकता, सतर्कता और प्रशासन के साथ सहयोग से इस संघर्ष को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने इसे उपयोगी बताते हुए ऐसे और प्रशिक्षण आयोजित करने की आवश्यकता पर जोर दिया

abtakhindi khabarNewsshekhawati newsSikarsikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWSsikar update