सीकर में लायंस क्लब का पर्यावरण अभियान, स्काउट कार्यालय में लगाए फलदार पौधे

सीकर में लायंस क्लब का पर्यावरण अभियान, स्काउट कार्यालय में लगाए फलदार पौधे

सीकर में लायंस क्लब का पर्यावरण अभियान, स्काउट कार्यालय में लगाए फलदार पौधे

सीकर

Lions Clubs International द्वारा चलाए जा रहे विशेष पर्यावरण पखवाड़े के तहत लायंस क्लब सीकर ने अभियान की शुरुआत करते हुए स्काउट कार्यालय परिसर में फलदार पौधारोपण किया। इस दौरान आम की विशेष प्रजाति के पौधे लगाए गए।

क्लब सचिव लायन विनोद दाधीच ने जानकारी देते हुए बताया कि पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। प्रोजेक्ट पर्सन लायन एडवोकेट अंकुर बहड़ ने कहा कि हमें प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी समझनी चाहिए और केवल संसाधनों का उपयोग ही नहीं, बल्कि उनके संरक्षण पर भी ध्यान देना जरूरी है। उन्होंने जल, जमीन और जंगल के संतुलन को बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया।

कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष लायन मणि शंकर काबरा सहित लायन राजीव लोचन शर्मा, लायन हरि प्रसाद मोदी, लायन पवन सराफ, लायन उमेश त्रिवेदी और लायन डॉ. जे.पी. गोयल ने सक्रिय भागीदारी निभाई। स्काउट अधिकारी बसंत लाटा ने भी इस सेवा कार्य में सहयोग प्रदान किया।

लायंस क्लब की इस पहल को स्थानीय स्तर पर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

abtakhindi khabarrajasthanshekhawati newsSikarsikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWSsikar update