सीकर में लायंस क्लब का सफाई अभियान, माधो तालाब मार्ग से हटाया कचरा

सीकर में लायंस क्लब का सफाई अभियान, माधो तालाब मार्ग से हटाया कचरा

सीकर

लायंस क्लब सीकर द्वारा शहर की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए मंगलवार को सफाई अभियान चलाया गया। क्लब के सचिव विनोद दाधीच ने बताया कि सीओ स्काउट बसंत लाटा के नेतृत्व में तथा नगर परिषद सीकर के सहयोग से माधो तालाब के पानी की आवक के मुख्य मार्ग पर व्यापक सफाई की गई।

उन्होंने बताया कि बरसात के मौसम में इसी मार्ग से तालाब में पानी की अधिक आवक होती है, लेकिन वर्तमान में यह रास्ता सूखे कचरे से पूरी तरह भर गया था, जिससे जल प्रवाह बाधित होने की आशंका थी। अभियान के दौरान स्वयंसेवकों ने मार्ग से कचरा हटाकर साफ-सफाई सुनिश्चित की।

पूर्व प्रशासनिक अधिकारी ईश्वर सिंह राठौड़ ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि शहर की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के लिए इस तरह के प्रयास अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि लायंस क्लब का यह कार्य अन्य संस्थाओं के लिए प्रेरणादायक है।

इस सेवा कार्य में क्लब अध्यक्ष मणि शंकर काबरा, सचिव विनोद दाधीच, रीजन चेयर पर्सन कृपाल सिंह शेखावत, प्रोजेक्ट पर्सन कलीम खान, डॉ. उमेश त्रिवेदी, विश्वनाथ अग्रवाल, हरि प्रसाद मोदी, पवन सराफ, सुगन चंद कुमावत, विनोद अग्रवाल सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। इसके अलावा मारू पार्क में प्रातः भ्रमण के लिए आए अनेक वरिष्ठ नागरिकों ने भी सफाई अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई।

सफाई अभियान के माध्यम से शहरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संदेश भी दिया गया।

abtakhindi khabarshekhawati newssikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWSsikar update