सीकर में हर्ष फायरिंग और स्टंट का वीडियो वायरल…

दुल्हन समेत 3 युवकों पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

सीकर के दादिया थाना क्षेत्र में हर्ष फायरिंग और खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में दुल्हन घोड़ी पर दुनाली लिए बैठी दिखी, जबकि एक युवक पिस्टल से फायरिंग कर रहा था। इसके बाद लग्जरी SUV से स्टंट का वीडियो भी सामने आया। पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दुल्हन समेत तीन अन्य युवकों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

abtakhindi news