सीकर
लायंस क्लब सीकर प्राइड द्वारा लिए गए 20 जलमंदिर स्थापना के संकल्प को आज सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया। क्लब द्वारा पूर्व में 14 जलमंदिर स्थापित किए जा चुके थे तथा बुधवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर 6 नए जलमंदिर स्थापित कर इस सेवा संकल्प को पूर्ण किया गया।
भीषण गर्मी के मौसम में राहगीरों, जरूरतमंदों एवं पशु-पक्षियों को स्वच्छ एवं ठंडा पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाए गए इस सेवा प्रकल्प को लेकर क्लब सदस्यों में विशेष उत्साह एवं गौरव का माहौल देखने को मिला। क्लब अध्यक्ष मोहनीश चुघ ने कहा कि लायंस क्लब सीकर प्राइड द्वारा लिया गया यह संकल्प केवल एक प्रोजेक्ट नहीं बल्कि समाज सेवा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता, एकता और जनसेवा की भावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि क्लब को गर्व है कि सभी सदस्यों के सहयोग एवं समर्पण से 20 जलमंदिर स्थापना का लक्ष्य सफलतापूर्वक पूरा हुआ।
आज स्थापित किए गए 6 जलमंदिर प्रोजेक्ट में प्रोजेक्ट चेयरपर्सन के रूप में लायन मनोज अग्रवाल, लायन पतीश पंजाबी एवं लायन कैलाश चंद्र बिदावतका का विशेष सहयोग रहा। क्लब अध्यक्ष ने सभी प्रोजेक्ट चेयरपर्सन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके समर्पण एवं सेवा भावना के कारण ही यह संकल्प सफलतापूर्वक पूर्ण हो पाया।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लायन मोहनीश चुघ, जॉन चेयरपर्सन लायन मनोज अग्रवाल, लायन बबीता अग्रवाल, लायन कैलाश चंद्र बिदावतका, लायन रमा बिदावतका, लायन उर्मिला मोदी, लायन अलका मोदी सहित अनेक लायन सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान शहरवासियों ने भी इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए क्लब के प्रयासों को समाजहित में प्रेरणादायक बताया।
धन्यवाद। जय लायनवाद।।
अध्यक्ष
लायन मोहनीश चुघ
लायंस क्लब सीकर प्राइड