सोफिया स्कूल मेें मेडल एवं मोटीवेशनल सेरेमनी आयोजित

सोफिया स्कूल मेें मेडल एवं मोटीवेशनल सेरेमनी आयोजित
सोफिया स्कूल मेें मेडल एवं मोटीवेशनल सेरेमनी आयोजित
SIKAR
डोलियों का बास, बजाज रोड़ स्थित सोफिया सेन्ट्रल सीनियर सैकण्डरी स्कूल में मेडल एवं मोटीवेशनल सेरमनी का आयोजन किया गया।
निदेशक रूपेश नवहाल ने बताया कि कक्षा-6 से 10 तक  प्री-फाउण्डेशन एवं कक्षा-11वीं/12वीं मे फाउण्डेशन परीक्षा मे टाॅपर्स को कुल 326 मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये। इसके साथ-साथ नर्सरी से 12वीं तक मे प्रत्येक कक्षा से दो-दो  विद्यार्थियों को English Speaking  से सम्बन्धित अवार्ड प्रदान किये गये।
प्रिंसीपल श्रीपाल शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को विजेता विद्यार्थियों से प्रेरणा  लेकर भविष्य मे आगे बढ़ने की सलाह दी। साथ ही साथ  विद्यालय के अच्छे एवं प्रगतिशील वातावरण के लिए सभी कर्मचारियों, विद्याथियों एवं अभिभावकों  का  आभार प्रकट किया।
निदेशक रूपेश शर्मा ने विजेता विद्यार्थियो और उनके अभिभावकों को विद्यार्थियो के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी। इस अवसर पर सभी विद्यार्थी शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक कर्मचारी और अनेक अभिभावक उपस्थिति रहे। विजेता विद्यार्थियो के चेहरे खुशी से खिले नजर आये।
abtakhindi khabarhindi newsshekhawati newsSikarsikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWSsikar update