स्वामी केशवानंद कैंपस में 70वीं जिला स्तरीय अंडर-14 एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ
850 से अधिक खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण, 2,220 से अधिक इवेंट्स में पहले दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
सीकर।
एन एच 52 स्थित स्वामी केशवानंद शिक्षण संस्थान के सीबीएसई कैंपस में 70वीं जिला स्तरीय अंडर-14 छात्र-छात्रा एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में 850 से अधिक खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया तथा 2,220 से अधिक इवेंट्स में भागीदारी रही। पहले दिन 100, 200 व 400 मीटर दौड़, लॉन्ग जंप एवं शॉटपुट सहित विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन हुआ, जिसमें खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में अंडर-14 प्रतियोगिता के संयोजक बाबूलाल मीना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक रामनिवास ढाका, सहनिदेशक गोपाल ढाका, चेयरमैन सुरेन्द्र सिंह एवं कैंपस हैड राहुल ढाका ने सभी खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की। सीईओ साहिल ढाका ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। प्रतियोगिता खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का बेहतर अवसर प्रदान कर रही है।