हरियाली अमावस्या पर पौधरोपण अभियान, बालिका संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता का दिया संदेश
सीकर | हर्ष
हरियाली अमावस्या के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य के प्रति जनजागरूकता तथा बालिका संरक्षण और बाल विवाह मुक्त समाज के संकल्प को जोड़ते हुए हर्ष क्षेत्र में विशेष पौधरोपण एवं जनजागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन एलायंस, गायत्री सेवा संस्थान एवं विवेकानंद नवयुवक मंडल हर्ष के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती रूपा गुप्ता के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम के तहत सिद्धेश्वर महादेव मंदिर एवं आदर्श राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, हर्ष परिसर में पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण को हराभरा बनाए रखने के साथ लोगों को स्वच्छ पर्यावरण, स्वस्थ जीवन एवं प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव डॉ. शालिनी गोयल ने कहा कि पर्यावरण के प्रति हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। हर्ष के ग्रामवासियों एवं विवेकानंद युवामंडल हर्ष के सदस्यों द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाया जा रहा जनजागरूकता अभियान सराहनीय है। उन्होंने कहा कि पौधारोपण के साथ लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है।
कार्यक्रम के दौरान बालिका संरक्षण, बाल विवाह की रोकथाम एवं बच्चों के अधिकारों को लेकर भी जागरूकता का संदेश दिया गया। आयोजकों ने कहा कि जिस प्रकार पौधों को सुरक्षित वातावरण और निरंतर देखभाल की आवश्यकता होती है, उसी प्रकार बच्चों और विशेष रूप से बालिकाओं को भी सुरक्षित वातावरण, शिक्षा, संरक्षण एवं विकास के समान अवसर मिलना आवश्यक है। पर्यावरण संरक्षण के साथ बाल संरक्षण को जोड़कर समाज को एक सुरक्षित और बेहतर भविष्य की दिशा में आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के अवसर पर डॉ. शालिनी गोयल ने आदर्श राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, हर्ष का निरीक्षण भी किया। उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए विद्यालय प्रबंधन एवं स्टाफ द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना समाज की प्राथमिक जिम्मेदारी है तथा बाल अधिकारों के संरक्षण और बाल विवाह की रोकथाम में विद्यालयों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव डॉ. शालिनी गोयल, जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन एलायंस एवं गायत्री सेवा संस्थान से अभिषेक बगड़िया एवं जितेंद्र नाथावतपुरा, विवेकानंद युवामंडल हर्ष से मुकेश कुमार सैनी, शंकर लाल
व्याख्याता रोशन लाल मोरदिया, पंचायत सरपंच हर्ष छीतरमल वर्मा, वरिष्ठ नागरिक नवरंग लाल सैनी, वेद अमरचंद शर्मा, अर्जुन लाल गुर्जर, राजकीय माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रेम प्रकाश गुर्जर, मालियों की रानी स्कूल के प्रधानाचार्य आनंदपाल सिंह, व्याख्याता पोखरमल गुर्जर, नंदकिशोर पारीक, महावीर पारीक, सरपंच मदन लाल कुमावत, शांतिलाल कुमावत, सज्जन कुमावत, महेंद्र गुर्जर, दिनेश कुमार, राजू कुमार, पाबूजी सेवा समिति के सदस्य प्रवीण नायक एवं उनकी पूरी टीम, रामचंद्र फौजी, विनोद पारीक, विवेकानंद नवयुवक मंडल से मुकेश हर्ष शंकरलाल सैनी सुनील पत्रकार अमरचंद सैनी सतपाल दिनेश
बेगाराम गुर्जर, शंकर लाल शर्मा। सहित युवामंडल के सदस्य, ग्रामवासी एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। यह जानकारी मुकेश हर्ष ने दी
कार्यक्रम के माध्यम से “हर पौधा, एक संकल्प—बालिका सुरक्षा, बाल विवाह मुक्त भारत” के संदेश के साथ पर्यावरण संरक्षण, बालिका सुरक्षा एवं बाल विवाह उन्मूलन के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का संकल्प लिया गया।