हर घर परिंडा, हर दिल दया: एडुब्रेन ग्लोबल एकेडमी में जीव-दया का अनोखा संदेश

सीकर से प्रेरणादायक पहल

सीकर से प्रेरणादायक पहल

हर घर परिंडा, हर दिल दया: एडुब्रेन ग्लोबल एकेडमी में जीव-दया का अनोखा संदेश

सीकर

भीषण गर्मी में जब इंसान ही नहीं, बल्कि बेजुबान पक्षी भी पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसते हैं, ऐसे समय में एडुब्रेन ग्लोबल एकेडमी, सीकर ने एक मिसाल कायम की है। विद्यालय में आयोजित “परिंदों के लिए परिंडा” अभियान ने न सिर्फ परिसर को संवेदनशीलता से भर दिया, बल्कि समाज को भी एक बड़ा संदेश दे दिया। कार्यक्रम में वन विभाग के सेवानिवृत्त उप वनसंरक्षक हरलालसिंह मील और पंडित मनोज पारीक का विशेष सानिध्य रहा। उनके मार्गदर्शन में संस्था प्रधान भानु प्रकाश पारीक, राजेन्द्र पारीक, सह-संस्था प्रधान राजेश पारीक, प्राचार्या कोमल शर्मा और मैनेजर विजय सहित पूरे स्टाफ और विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में जगह-जगह परिंडे बांधे। सबसे भावुक क्षण तब आया जब नन्हे बच्चों ने अपने हाथों से परिंडों में पानी भरा और सभी ने एक स्वर में “हर घर में परिंडा” लगाने का संकल्प लिया। यह दृश्य न केवल भावुक करने वाला था, बल्कि यह दिखाता है कि नई पीढ़ी में पर्यावरण और जीव-जंतुओं के प्रति जिम्मेदारी का भाव किस तरह विकसित हो रहा है। विद्यालय की इस पहल ने यह साबित कर दिया कि शिक्षा का असली उद्देश्य केवल किताबों तक सीमित नहीं, बल्कि समाज में संवेदनशीलता और मानवता के संस्कार जगाना भी है। एडुब्रेन ग्लोबल एकेडमी का यह अभियान अब पूरे शहर के लिए प्रेरणा बनता जा रहा है।

abtakhindi khabarhindi newsrajasthanshekhawati newsSikarsikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWSsikar update