सीकर
शहर से महज 5 किलोमीटर दूर अवस्थित न्यू हाउसिंग बोर्ड शिवसिंहपुरा सीकर की अनेक समस्याओं के लिए न्यू हाउसिंग बोर्ड विकास समिति के अध्यक्ष राकेश कुमार पारीक व कोषाध्यक्ष नेमीचंद कस्वा ने नगर परिषद आयुक्त शशिकांत शर्मा को हाउसिंग बोर्ड की कचरा संग्रहण व्यवस्था चालू करने के लिए , अधिशासी अभियंता संजीव पारीक को 11000 की लाइन बदलवाने के लिए व 33 केवी में केवल डलवाने के लिए अधिशासी अभियंता जलदाय विभाग को अमृत सरोवर योजना के तहत विभाग द्वारा पाइपलाइन डाली गई जिससे सड़क शक्तिग्रस्त हो गई उसकी मरम्मत के लिए ज्ञापन सौंपा वअधिकारियों से मांग की है कि है कि शीघ्र इन समस्याओं का समाधान किया जावे पारीक ने बताया की नगर परिषद आयुक्त ने विश्वास दिलाया कि कचरा संग्रहण की गाड़ी शीघ्र ही लगा दी जाएगी व झील पर कार्य भी शीघ्र प्रारंभ करवा दिया जाएगा