करवा चौथ: भारतीय परंपरा का अनोखा उत्सव, महिलाओं ने मनाया व्रत…

सीकर में सामूहिक कार्यक्रम में सुहागिनों ने विधिपूर्वक किया चांद का दर्शन

भारत पर्व त्‍योहारों की भूमि है, यहां हर साल कई त्‍योहार मनाए जाते हैं जो यहां के लोगों के उत्‍सवधर्मी होने का जीवंत उदाहरण है, करवा चौथ का पवित्र त्‍योहार इन्‍हीं से एक है, देशभर की सुहागिन महिलाएं इसे पूरी परंपरा के साथ मनाती हैं, इस व्रत में महिलाएं दिनभर निर्जला रहकर पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं,

 

शाम को पूरे विधि विधान

के साथ चांद का दर्शन करने के बाद पति का चेहरा देखती हैं, पति के हाथों से पानी पीकर इस व्रत को पूरा करती हैं, रीति रिवाज के साथ व्रत को पूरा करने के बाद ही महिलाएं अन्‍न ग्रहण करती हैं, करवा चौथ के दिन देश के विभिन्‍न हिस्‍सों में चांद अलग अलग वक्‍त पर निकलता है, पौराणिक काल से यह मान्‍यता चली आ रही है कि पतिव्रता सती सावित्री के पति सत्‍यवान को लेने जब यमराज धरती पर आए तो सत्‍यवान की पत्‍नी ने यमराज से अपने पति को बख्‍शने की प्रार्थना की, उन्‍होंने यमराज से कहा कि वह उनके सुहाग को वापस लौटा दें, मगर यमराज ने उसकी बात नहीं मानी, इस पर सावित्री अन्‍न जल त्‍यागकर अपने पति के मृत शरीर के पास बैठकर विलाप करने लगी, काफी समय‍ तक सावित्री के हठ को देखकर यमराज को उस पर दया आ गई, यमराज ने उससे वर मांगने को कहा, यमराज के ऐसा कहने पर सावित्री ने कई बच्‍चों की मां बनने का वर मांग लिया, सावित्री पतिव्रता नारी थीं और अपने पति के अलावा किसी के बारे में सोच भी नहीं सकती थीं, ऐसे में यमराज को भी उसके आगे झुकना पड़ा और सत्‍यवान को जीवित कर दिया, कहा जाता है कि तभी से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए महिलाएं सावित्री का अनुसरण करते हुए निर्जला व्रत करती हैं। करवा चौथ के उपलक्ष में सीकर में भी महिलाओं ने दिनभर व्रत रखा, चौथ माता की कहानी सुनी और इस दिन को जमकर सेलिब्रेट किया। सीकर के सत्यम अपार्टमेंट की महिलाओं ने आज सामूहिक रूप से करवा चौथ व्रत सेलिब्रेशन कार्यक्रम का आयोजन भी किया।

Comments are closed.