गणपति नगर में भाजपा नेताओं का अभिनंदन…
भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया के नेतृत्व में भाजपा नेताओं का स्वागत
गणपति नगर में भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया की अगुवाई में उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, भाजपा जिला अध्यक्ष बनवारी लाल सैनी, विधायक राजेंद्र भांबू और विश्वंभर पूनिया का भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर 31 किलो की माला, दुपट्टा और प्रतीक चिन्ह देकर नेताओं का अभिनंदन किया गया। स्वागत कार्यक्रम में दयानंद ढूकिया, लालचंद ढूकिया, रणजीत ढूकिया, सचिव पीयूष ढूकिया, महेश जीनगर, नरेंद्र सिंह शेखावत, इंद्राज सैनी, सवाई सिंह, संजय जाखड़, शेरसिंह निर्वाण, ललित जोशी और वर्षा सोमरा उपस्थित रहे।
Comments are closed.