झुंझुनूं उपचुनाव में राजेंद्र गुढ़ा का विवादित बयान, “पाकिस्तान जिंदाबाद” कहने पर उठाए सवाल…

गुढ़ा ने सुल्ताना कस्बे में संबोधन के दौरान दिया बयान, भाजपा नेता ने की जांच की मांग

झुंझुनूं विधानसभा उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी राजेंद्र गुढ़ा का “पाकिस्तान जिंदाबाद” को लेकर दिया बयान सुर्खियों में है। सुल्ताना कस्बे में दिए गए इस भाषण में गुढ़ा ने कहा कि “संविधान में कहां लिखा है कि पाकिस्तान जिंदाबाद नहीं बोल सकते,” जिसके बाद उनका यह वीडियो वायरल हो गया। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि मुस्लिम वोटर्स को आकर्षित करने के लिए यह बयान दिया गया। भाजपा नेता मदन दिलावर ने इस बयान को देशद्रोह मानते हुए पुलिस जांच की मांग की है।

पूर्व में भी विवादों में रहे हैं गुढ़ा
राजेंद्र गुढ़ा पहले भी कई बार विवादों में रहे हैं, जिसमें जातिगत टिप्पणियां, पुलिस अधिकारियों को धमकी, और कांग्रेस सरकार के खिलाफ बयान शामिल हैं।

Comments are closed.