नीमकाथाना में टोबैको फ्री यूथ कैंपेन: दुकानदारों को नियमों का सख्ती से पालन करने का निर्देश…
मुख्य चिकित्सा अधिकारी की टीम ने तंबाकू बेचने पर की कार्रवाई, 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों को बिक्री पर विशेष निगरानी
नीमकाथाना में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विनय गहलोत के नेतृत्व में चलाए जा रहे टोबैको फ्री यूथ कैंपेन 2.0 के तहत बच्चों को तंबाकू उत्पाद बेचने पर रोक लगाने के लिए व्यापक अभियान चलाया गया। मुख्य बस स्टैंड और पुलिया क्षेत्रों में निरीक्षण के दौरान उल्लंघनकर्ताओं पर चालान काटे गए। सीएमएचओ ने दुकानदारों को चेतावनी बोर्ड लगाने और तंबाकू उत्पादों की बिक्री के नियमों का पालन करने के निर्देश दिए।
नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई
डॉ. गहलोत ने स्पष्ट किया कि 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को तंबाकू बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जागरूकता अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि दुकानदारों में नियमों के प्रति सतर्कता बनी रहे।
Comments are closed.