अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन ने वैश्य एकता दिवस समारोह पूर्वक मनाया…
सीकर में गोशाला में गोसेवा कर दी श्रद्धांजलि
अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के संस्थापक अध्यक्ष रहे स्व रामदास अग्रवाल का जन्मदिवस प्रदेशभर में मनाया गया इस कड़ी में सीकर शाखा द्वारा आज श्री गोपीनाथ गोशाला में गो सेवा कर वैश्य एकता दिवस मनाया गया इस दौरान गायों को हरा चारा,गुड़ ,रोटी एवम दलिया खिलाया गया सम्मेलन के जिला महामंत्री सुरेश अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पवन मोदी ने बताया कि स्व रामदास अग्रवाल सांसद रहे ,उन्होंने वैश्य समाज के सभी घटक अग्रवाल, जैन माहेश्वरी, खंडेलवाल आदि महत्वपूर्ण घटकों को एक मंच प्रदान किया। उन्होंने जीवन पर्यन्त वैश्य समाज को संगठित करने का काम किया। इस अवसर पर दिनेश बियानी,नरेश बगड़िया,सुशील तोदी, ओमप्रकाश पटवारी,विजय झाझुका, सुधीर गर्ग,अनिल तोदी,चंद्रप्रकाश दोदराजका,गोपाल श्री गोपाल सोमानी,मंजू लोहिया,मधु सीहोटिया,सुमन खेतान,अनिता चिरानीय,सरोज अग्रवाल, संगीता खेतान,संगीता मोदी, गोपाल बिदावतक,राजाराम मोर ,महेश पंसारी,शिशिर मुंदरा, मितेश मोदी सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
Comments are closed.