अजमेर: छात्रा से छेड़छाड़ की कोशिश, आरोपी पर ब्लेड से हमला करने का आरोप…

क्लॉक टावर थाना क्षेत्र में छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला, आरोपी की गिरफ्तारी के बाद भी खुला राज

अजमेर के क्लॉक टावर थाना क्षेत्र में एक छात्रा से छेड़छाड़ और ब्लेड से हमले का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई, जिसमें उसने आरोप लगाया कि युवक ने पहले उसकी बेटी का पीछा किया और फिर घर में घुसकर छेड़छाड़ करते हुए ब्लेड से हमला किया। इसके बाद, आरोपी युवक को पड़ोसियों ने पकड़ लिया, लेकिन वह कुछ घंटे बाद फिर से कॉलोनी में दिखाई दिया।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और आरोपी की तलाश जारी है।

Comments are closed.