अजमेर में विशाल मेगा मार्ट पर फूड सेफ्टी टीम की छापेमारी….
मिलावट के खिलाफ अभियान में पाम ऑयल और काजू के नमूने लिए गए
अजमेर में फूड सेफ्टी टीम ने जयपुर रोड स्थित विशाल मेगा मार्ट पर कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य सरकार के ‘शुद्ध आहार-मिलावट पर वार’ अभियान के तहत जिला कलेक्टर लोकबंधु के निर्देश पर की गई। इस जांच के दौरान पाया गया कि प्रतिष्ठित फर्म द्वारा 0% कोलेस्ट्रॉल का दावा करते हुए पाम ऑयल 100 रुपए प्रति लीटर की दर पर डिस्काउंट के बाद 419 रुपए में बेचा जा रहा था। पैकेज पर छोटे अक्षरों में मिश्रण की जानकारी थी, जिसमें 80% पाम ऑयल और 20% कोकोनट ऑयल बताया गया।
टीम ने बोगस ग्राहक बनकर स्टोर का दौरा किया। सीएमएचओ डॉ. ज्योत्सना रंगा ने बताया कि पाम ऑयल को स्वास्थ्य के लिए लाभदायक बताकर 419 रुपए प्रति लीटर में बेचा जा रहा था। प्रीत लाइट गोल्ड ब्रांड के डिब्बे नामी ब्रांड के घी के पास रखे गए थे।
टीम ने एक लीटर का पैकेट खरीदा, जिस पर एमआरपी 510 रुपए अंकित थी, लेकिन इसे डिस्काउंट पर 419 रुपए में बेचा गया। स्टोर के मैनेजर देवीदत्त से बिल में घी या तेल का उल्लेख न करने पर कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला, जबकि खाद्य सुरक्षा नियमों के अनुसार बिक्री वाले खाद्य का नाम प्रिंसिपल डिस्प्ले और बिल में अंकित होना आवश्यक है। टीम ने पाम ऑयल के नमूने लिए और शेष 8 डिब्बों को सीज कर दिया। इसके अलावा, काजू की गुणवत्ता पर संदेह होने पर 25 पैकेट काजू भी जब्त किए गए। प्योर ब्रस्ट ब्रांड के घी का भी नमूना लिया गया है।
Comments are closed.