अरुण भूकर सीकर व्यापार महासंघ रजि. के बने अध्यक्ष…

व्यापारियों ने जलभराव, ट्रैफिक जाम और आवारा पशुओं के मुद्दे पर जताया रोष, समाधान नहीं होने पर बाजार बंद करने की चेतावनी

सीकर के प्रमुख व्यापारिक संगठन सीकर व्यापार महासंघ रजि.की आवश्यक मीटिंग संस्थापक अध्यक्ष स्व. रूघजी चौधरी को पुष्पांजलि अर्पित करके, 2 मिनट का मौन रखकर जाट बाजार में सम्पन्न हुई।*
जिसमें शहर की प्रमुख समस्याओं जलभराव,यातायात जाम, अव्यवस्थित पार्किंग और आवारा पशुओं के आतंक का मुद्दा प्रखर रहा व्यापारियों में इस बात को लेकर बहुत रोष रहा कि बार बार प्रशासन को समस्या से अवगत कराने के बाद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है ।पिछले दिनों गड्डे में गिरने से छात्र की मौत होना, आवारा पशु से महिला की मौत होना बहुत दुखत घटना है बाजार में पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रहती है ।बाजार में ग्राहक नहीं पहुंच पाते हैं जिससे बाजार के व्यापारियों को आर्थिक नुकसान होता जा रहा है।जलभराव की समस्या का कोई स्थाई समाधान होता दिखाई नहीं दे रहा है प्रशासन समस्याओं का समाधान करने की बजाए टालम टोल का रवैया अपना रखा है जो कतई ठीक नहीं है चोरी की घटनाएं भी निरन्तर बढ़ती जा रही है इसके लिए जरूरी है कि पुलिस प्रशासन अपनी गश्त और नफरी को बढ़ाए जिससे आमजन और व्यापारियों में विश्वास बढे।
व्यापारियों और सीकर व्यापार महासंघ सीकर कलेक्टर और प्रशासन को सदैव चेताता रहा है लेकिन प्रशासन कोई सहयोग नही करता इन प्रमुख समस्याओं के समाधान के लिए एक बार फिर सीकर व्यापार महासंघ रजि. प्रशासन को चेतावनी देता है इस ओर ध्यान दिया जाए अन्यथा सीकर की जनता व आमजन को साथ लेकर अब व्यापारियों को मजबूरन आंदोलन करना पड़ेगा ओर जरूरत पड़ी तो आमरण अनशन करेंगे व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर बाजार बंद करेंगे इस दौरान अगर कुछ होता है तो उसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी

मीटिंग में व्यापार महासंघ की कार्यकारिणी का सर्व समिति से गठन किया गया जिसमें सर्व समिति से अरूण भूकर को अध्यक्ष चुना गया नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरूण भूकर ने संबोधित करते हुए कहा कि व्यापारिक समाज की आर्थिक,सामाजिक,शैक्षणिक क्षमता बढ़ाते हुए व्यापारियों की समस्याओं का समाधान सभी को साथ लेकर कार्य करेंगे कार्यकारिणी में गीगराज सोनी, बसंत कलावटिया, देवकीनंदन पारीक को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, लालचंद जांगिड़, मूलचंद मिल, राजकुमार जोशी, विजेंद्र रणवा, कृष्णा शर्मा को उपाध्यक्ष, संदीप ओला, अरूण तिवाड़ी, महेंद्र पारीक, मुकेश गढ़वाल को महामंत्री शेर सिंह सुंडा, बीएल मिल, दिनेश जाखड़, महावीर जांगिड़, मुकेश कुड़ली को मंत्री, रूपाराम शेषमा, राजेंद्र पहाड़िया, नवीन अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता को कोषाध्यक्ष, विश्वनाथ साबू महावीर पुरोहित, शिवप्रसाद सोनी, शिवभगवान, सांवरमल मुवाल, सुरेश कुमार, विनोद अग्रवाल को संयोजक, मनजीत पवार, भगवानाराम नेहरा, महेश सेवदा, विक्रम सिंह, दीपक कोडाका को सचिव, इकबाल गौड़, राजेंद्र मधुकर, नरेश सैन, हेमंत महरिया को मीडिया प्रभारी, संदीप शर्मा, अशोक मीणा, सुरेश अग्रवाल, अनिल खेतान को कार्यालय प्रभारी, नीलम मिश्रा को महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा नरेश भूकर को कानूनी सलाहकार सुभाष मिश्रा, राजीव लोचन शर्मा को वित सलाहकार दीपक सोनी, महेश माटोलिया, अनिल सोनी अरूण फागलवा को सह सचिव रंगलाल खिचड़, रविंद्र गहलोत, प्रमोद काबरा, मनोज कुमार को संगठन मंत्री, बनवारीलाल सैनी, राज खान, कपिल शेखावत सादर कासिम खिलजी, मोतीराम सैनी को संयुक्त मंत्री , अभिषेक मोर, को सदस्य जुगल किशोर अग्रवाल, जानकी प्रसाद इंदौरिया, जगदीश चौकड़ीका, सुभाष बहड़, पवन अग्रवाल को मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया।

Comments are closed.