असंगठित क्षेत्र की महिला मजदूरों का राज्य स्तरीय सम्मेलन सीकर में आयोजित….

निर्माण क्षेत्र में लैंगिक भेदभाव का सामना करने वाली महिलाओं ने सम्मेलन में भाग लिया, 15 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन

किशन सिंह ढाका स्मृति भवन, सीकर में असंगठित क्षेत्र में काम करने वाली महिला मजदूरों का राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन का उद्घाटन फेडरेशन के केंद्रीय सचिव मंडल सदस्य, का. राजपंडित ने किया। उन्होंने कहा कि निर्माण क्षेत्र में लाखों महिलाएं काम कर रही हैं, लेकिन उन्हें कार्यस्थल पर लैंगिक भेदभाव और अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

सीटू प्रदेशाध्यक्ष भंवर सिंह ने महिलाओं की कार्यकुशलता को सराहा और कहा कि महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। सीडब्ल्यूएफआई के अखिल भारतीय सचिव का. बृजसुंदर जांगिड़ ने सीकर में सम्मेलन आयोजित करने की जिम्मेदारी महिलाओं द्वारा सफलतापूर्वक निभाए जाने का उल्लेख किया। महिला समिति की जिला महासचिव रेखा जांगिड़ ने महिलाओं के अधिकारों के लिए एकजुट होने की आवश्यकता पर जोर दिया। सम्मेलन में 15 सदस्यीय राज्य कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें कई प्रमुख महिलाएं शामिल थीं।

Comments are closed.