आदर्श बाल निकेतन स्कूल में सूर्य सप्तमी पर सूर्य नमस्कार का आयोजन…

क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में हुआ आयोजन, डॉ. हरिप्रकाश और योगाचार्य सुमन की उपस्थिति

आदर्श बाल निकेतन स्कूल, किसान कॉलोनी सांवली में सूर्य सप्तमी के अवसर पर क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ. हरिप्रकाश हरितवाल और योगाचार्य सुमन सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

सूर्य नमस्कार का आयोजन शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण बताया गया, और इसमें विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। इस कार्यक्रम ने बच्चों को योग और सूर्य नमस्कार के लाभों से परिचित कराया।

Comments are closed.