आरएएस में चयनित प्रिंस कॉलेज के दीपक गाडोलिया का हुआ सम्मान

आरएएस में चयनित प्रिंस कॉलेज के दीपक गाडोलिया का हुआ सम्मान

आरएएस में चयनित प्रिंस कॉलेज के दीपक गाडोलिया का हुआ सम्मान

जयपुर-बीकानेर बाईपास स्थित प्रिंस कॉलेज के दीपक गाडोलिया का आरएएस में प्रथम प्रयास में 381वीं रैंक के साथ चयन होने पर पैतृक गांव में सम्मान किया गया। सम्मान समारोह में दीपक के परिवारजनों के साथ ही गाडोलिया लोहार समाज के अनेक युवा एवं प्रबुद्धजन बड़ी संख्या में शामिल हुए।
प्रिंस काॅलेज प्रतिनिधि कुलदीप सिंह, प्रदीप शर्मा एवं इरफान खान ने दीपक एवं अभिभावकों का माल्यार्पण, साफा पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। दीपक गाडोलिया मूलतः आरोली, बिजोलिया, भीलवाड़ा का रहने वाला है एवं अपने क्षेत्र के गाडोलिया लोहार समाज का पहला विद्यार्थी है जिसका चयन आरएएस में हुआ है। सम्मान समारोह में दीपक के पिता प्रेम कुमार ने प्रिंस कॉलेज के अनुशासन एवं शिक्षकों की कड़ी मेहनत की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।
दीपक की इस सफलता पर निदेशक जोगेंद्र सुण्डा, चेयरमैन डा. पीयूष सुंडा एवं मुख्य प्रबंध निदेशक राजेश ढिल्लन ने दीपक, अभिभावकों व समस्त क्षेत्रवासियों को बधाइयां दी।

Comments are closed.