आरयू के 79 वे स्थापना दिवस पर सम्मान समारोह…

आरजेएस बनने पर अभिषेक, तिशान व वत्सल का हुआ सम्मान

राजस्थान विश्वविधालय, जयपुर के 79 वें स्थापना दिवस पर बुधवार को मानविकी पीठ सभागार में हुए समारोह में अतिथियों की ओर से राजस्थान विश्वविघालय में अध्ययनरत विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाले करीबन 150 छात्र-छात्राओं को सम्मान से नवाजा गया। समारोह के मुख्य अतिथि भारत सरकार के मिनिस्टी ऑफ पर्सनल, पब्लिक गर्वननेंस एण्ड पेंशनंस के सचिव श्री वी. श्री निवास आईएएस थे। समारोह के विशिष्ट अतिथि विश्वविधालय के पूव छात्र रहे भारतीय विदेश सेवा से सेवानिवृत राजदूत व उच्चायुक्त डॉ. गौरीशंकर गुप्ता थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविधालय की कुलपति प्रो. अल्पना कटेजा ने की। समारोह में सीकर के गुहाला कस्बे के अभिषेक शर्मा,ने विश्वविधालय के पंच वर्षीय लॉ कॉलेज से बीए-एलएलबी आनर्स व विधि विभाग से एलएलएम की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उर्तीण कर आरजेएस परीक्षा 2024 में 50 वीं रेंक हासिल किए जाने पर उन्हें सम्मानित किया गया। विश्वविधालय से अभिषेक की पीएचडी चल रही है। वही जयपुर के तिशान जांगिड ने पंच वर्षीय लॉ कॉलेज से बीए-एलएलबी आनर्स व विधि विभाग से एलएलएम की परीक्षा उतीर्ण की है। तिशान जांगिड ने आरजेएस परीक्षा 2024 में 222वीं रेंक हासिल किए जाने पर उन्हें सम्मानित किया है। वहीं सीकर की वत्सल चौधरी को आरजेएस 2024 भर्ती में 100 वीं रैंक हासिल किए जाने पर उन्हें सम्मानित किया गया। विश्वविधालय में करीबन 35 आरजेएस में चयनित सहित करीबन 150 प्रतिभाओं को प्रमाण पत्र देकर उन्हें सम्मान से नवाजा गया। अंत में विश्वविघालय की क्वालिटी एसूरेंस सेल की कोर्डिनेटर प्रो. रश्मि जैन ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Comments are closed.