उजीन सिंह के स्कूल में हीमोग्लोबिन जांच शिविर…
चिकित्सा विभाग और स्कूल प्रबंधन ने छात्रों के स्वास्थ्य की ओर बढ़ाया कदम
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय उजीन सिंह में नाडा बेरी में एक हीमोग्लोबिन जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर चिकित्सा विभाग और स्कूल प्रबंधन की ओर से आयोजित किया गया। प्रधानाध्यापक राज कमल जाखड़ ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से स्कूल में नियमित रूप से हीमोग्लोबिन की जांच की जाती है, और छात्रों को विशेषज्ञ सलाह भी दी जाती है।
इस अवसर पर कल्पना देवी, सुनीता देवी, बिंदु शेखवात, सुनीता मीणा, रेखा सैनी, मंजू देवी सहित कई लोग उपस्थित थे। यह शिविर छात्रों के स्वास्थ्य की देखभाल और उन्हें उचित उपचार के लिए जागरूक करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास था।
Comments are closed.