उत्तरी हवाओं से सीकर में सर्दी बढ़ी, तापमान 7 डिग्री गिरा…

सुबह-रात को ठंडक का असर, हल्के बादल और ठंडी हवाओं का दौर जारी

सीकर में उत्तरी हवाओं के प्रभाव से एक बार फिर सर्दी लौट आई है। तापमान में 7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जिससे न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया। फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र में आज सुबह 6 डिग्री तापमान दर्ज हुआ, जबकि शुक्रवार को यह 13 डिग्री था। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन उत्तरी हवाओं के कारण तापमान में हल्की गिरावट संभव है। 1 अप्रैल तक मौसम शुष्क रहेगा और किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

Comments are closed.