उपखंड कार्यालय में अधिकारियों की बैठक, विभागीय योजनाओं की समीक्षा…

एसडीएम बिजेंद्र सिंह ने अधिकारियों को दी आवश्यक दिशा-निर्देश

उपखंड कार्यालय में मंगलवार को एसडीएम बिजेंद्र सिंह ने विभागीय योजनाओं व आवश्यक सेवाओं को लेकर ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक ली। बैठक में एसडीएम ने विभागीय योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसडीएम ने संपर्क पोर्टल, रात्रि चौपाल, जन सुनवाई, सीएमओ व पीएमओ प्रकरण आदि विभिन्न माध्यमों से प्राप्त होने वाली शिकायतों के समुचित व समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। निकाय अधिकारियों व बीडीओ को खुले बोरवैल और सीवरेज चैंबरों को ढकवाने तथा चाइनीज मांझे के खिलाफ उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इस दौरान तहसीलदार अशोक गोरा, बीडीओ महेंद्र कुमार भार्गव, सुरेश कुमार, डिस्कॉम एक्सईएन वीएल सैनी, पीएचईडी एक्सईएन प्रेम कुमार, डॉ. संजय तंवर, ओमप्रकाश, रतननगर नगरपालिका कार्यवाहक ईओ रवि रागवानी, रघुवीर सिंह, राजेंद्र प्रसाद, पीडब्ल्यूडी जेईएन मनोहर सिंह, शिक्षा विभाग से विनय सोनी, सांख्यिकी विभाग से पूजा मीणा, इंद्राज सिंह, ज्योति वर्मा, डॉ. सुनील मेहरा, महिला अधिकारिता विभाग से कृष्णा आदि उपस्थित थे।

Comments are closed.