एक महीने बाद भी रैवासा में चोरी हुई स्कॉर्पियों का पुलिस नहीं लगा सकी सुराग…
24 नवंबर को शादी से चोरी हुई थी स्कॉर्पियों, पुलिस पर लगे आरोप
जीणमाता थाना क्षेत्र के रैवासा में 24 नवंबर को शादी में से चोरी हुई स्कॉर्पियों का अभी तक कोई सुराग नही लगा है। ऐसे में ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाने शुरू कर दिए है। ग्रामीणों का कहना है कि जीणमाता पुलिस को गाड़ी चोरी होने के तुरंत बाद ही सूचना कर दी लेकिन पुलिस इस मामले को गंभीरता से नही ले रही है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में इस चोरी की घटना के बाद ग्रामीणों में पुलिस के प्रति काफी नाराजगी है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर पुलिस सात दिन में गाड़ी का पता नही लगाती है तो इसके बाद एसपी ऑफिस कार्यालय पर धरना दिया जाएगा। धरने में कोई जनहानि हुई तो उसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ग्रामीणों ने बताया कि 24 नवंबर को विनोद शर्मा के घर में बेटी की शादी थी। रैवासा गांव में जीणमाता धर्मशाला के पास ब्लेक कलर की स्कॉर्पियों गाड़ी खड़ी थी। बदमाशों की गैंग ने गाड़ी की रैकी कर उसका लॉक तोड़कर गाड़ी लेकर फरार हो गए। घटना को एक महीने से ज्यादा बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ अभी तक खाली है। गाड़ी चोरी के बाद थाने में रिपोर्ट भी दर्ज करवाई गई । लेकिन पुलिस पिछले एक महीने में चोरी हुई गाड़ी का पता नहीं लगा सकी है। उल्लेखनीय है कि चोर सक्रिय हैं लेकिन इन तक पुलिस नहीं पहुंच पा रही है जिसके कारण वारदातें जारी हैं।
Comments are closed.