एम. के. की छात्रा भव्यता का इंदिरा प्रियदर्शनी पुरस्कार में हुआ चयन…
सीकर की छात्रा ने 10वीं में 99% अंक प्राप्त कर बढ़ाया संस्थान का मान
पिपराली रोड स्थित एम.के. मेमोरियल शिक्षण संस्थान सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा भव्यता सोकड़िया का इंदिरा प्रियदर्शनी पुरस्कार में चयन हुआ। संस्थान के अध्यक्ष श्रीमान महावीर प्रसाद ढाका ने बताया कि विद्यालय की छात्रा भव्यता सोकड़िया का सीकर जिले में अनुसूचित जाति में कक्षा दसवीं में 99% व प्रथम स्थान प्राप्त करने पर इंदिरा प्रियदर्शनी पुरस्कार योजना में चयन हुआ है, जिसके तहत छात्रा को ₹75000 की राशि प्रदान की जाएगी। संस्थान के निदेशक इंजीनियर मनीष ढाका ने छात्रा को प्रेरित करते हुए कहा की भव्यता ने पूरे जिले में संस्था का नाम रोशन किया है साथ ही पूरे विद्यालय परिवार की तरफ से छात्र को बहुत बधाई दी गई एवं विद्यालय में मेडल पहनाकर छात्रा का सम्मान किया गया।
छात्रा भव्यता का चयन “राजस्थान मेरिट छात्रवृत्ति योजना” में भी हुआ है जिसमें उसे प्रतिमाह ₹400 की राशि मिलेगी। इस अवसर पर संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री संजय शर्मा, प्राचार्य श्रीमती संगीता, शर्मा श्रीमती आशा शर्मा, अकादमी प्रमुख सुश्री नेहा वर्मा उपस्थित रहे।
Comments are closed.