एम.के. मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस डे…
विद्यालय के विद्यार्थियों ने संता के रूप में उपहार बांटे, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए
पिपराली रोड स्थित एम.के. मेमोरियल शिक्षण संस्थान सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज क्रिसमस डे बड़े धूमधाम और हर्षौल्लास के साथ मनाया गया। संस्थान के अध्यक्ष श्री महावीर ढाका ने बताया कि आज विद्यालय में नन्हे–नन्हे विद्यार्थी संता की वेशभूषा में आए और विद्यालय परिवार की तरफ से सभी विद्यार्थियों को उपहार दिए गए। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। संस्था के सह–निदेशक इंजीनियर मनीष ढाका ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि 25 दिसंबर को जीसस यानी यीशु का जन्म हुआ था इसलिए प्रभु यीशु के जन्मदिन पर पूरी दुनिया के लोग विशेष कर ईसाई धर्म के लोग क्रिसमस डे मनाते हैं और एक दूसरे को बधाई देते हैं, यह दिन खुशी प्यार और उपहार देने से भरा होता है। कार्यक्रम में संता ने सभी को मिठाई टॉफी और उपहार बांटे । इस अवसर पर संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री संजय शर्मा, प्राचार्य श्रीमती संगीता शर्मा, श्रीमती आशा शर्मा, अकादमी प्रमुख सुश्री नेहा वर्मा एवं समस्त स्टाफ के सदस्य उपस्थित रहे ।
Comments are closed.