एसीआई शिक्षण संस्थान में जन सुरक्षा व जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन…
वंश फाउंडेशन और मुनिराज सेवा संस्थान के सहयोग से छात्रों को जीवन रक्षा की जानकारी दी गई
एसीआई शिक्षण संस्थान में वंश फाउंडेशन व मुनिराज सेवा संस्थान की ओर से जन सुरक्षा व जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि रामगोपाल महमिया थे, जबकि अध्यक्षता संस्थान के निदेशक विकास शर्मा ने की। कार्यक्रम में बच्चों को जीवन की सुरक्षा से जुड़ी सावधानियों की जानकारी देने के साथ जीवन रक्षा की शपथ भी दिलाई गई। विशिष्ट अतिथि एडवोकेट अमन चौधरी और सूबेदार राजेंद्र सिंह महला भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में जयप्रकाश शर्मा, मनोज शर्मा, रमाकांत पारीक, विजय सैनी, सुनील कुमार, दिनेश वर्मा, अशोक जांगिड़, राधेश्याम शर्मा, धर्मेंद्र नागर, दिनेश आचार्य, संदीप झाझड़िया, दिवेंक शर्मा, नरेश कुमार, आशा शर्मा और प्रियंका शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Comments are closed.