एसीआई सीसै स्कूल में खेल सप्ताह का समापन उत्साहपूर्वक हुआ…

सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया

एसीआई सीसै स्कूल में चल रहे खेल सप्ताह का भव्य समापन हो गया। मुख्य अतिथि भारतीय जीवन बीमा निगम के शाखा प्रबंधक राजीव सिंह मील थे, जबकि अध्यक्षता सीए डॉ. रोहित चौधरी ने की। इस अवसर पर योगेंद्र शर्मा, सीए दीपक खेतान, डॉ. संगीता उदयपुरिया, विशाखा चौधरी, एडवोकेट विकास बुडानिया, एडवोकेट आशीष बरवड़ जैसे विशिष्ट अतिथि भी उपस्थित थे। खेल प्रभारी व कोच आकाश योगी ने बताया कि नर्सरी से 9वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लिया।

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। विभिन्न श्रेणियों में विजेताओं में कक्षा 2 से बालक वर्ग में के कार्तिक, मोहित, जुनैद और बालिका वर्ग में दृष्टि, आयुषी, कक्षा 3 से दर्श, कुलदीप, प्रियांशु गुप्ता और बालिका वर्ग में दिशा, अफशा, कक्षा 4 से कपिल, हृदय, मोहम्मद चांद और बालिका वर्ग में फाइजा, ईजा, लावण्या और कक्षा 5 से अनिश, रैहान, लक्ष्य तथा भवी, अंजली, अनुष्का शामिल रहे। इसके अलावा ऊंची कूद और कबड्डी प्रतियोगिताओं में भी विजेताओं को मेडल प्रदान किए गए। इस कार्यक्रम में संस्था निदेशक विकास शर्मा, मनोज शर्मा, डिंपल सोनी, मोनिका, पवन मोरदिया, नीतू, अबरार अहमद सहित कई अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।

Comments are closed.