ऐथेलेटिक्स में केशवानन्द ने जीते 12 मैडल….

एनएच 52 स्थित स्वामी केशवानन्द शिक्षण संस्थान समूह भढाडर सीकर ने 68वीं जिला स्तरीय ऐथेलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन जीते 12 मैडल

एनएच 52 स्थित स्वामी केशवानन्द शिक्षण संस्थान समूह भढाडर सीकर ने 68वीं जिला स्तरीय ऐथेलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन 12 मैडल जीते। जानकारी देते हुए खेल प्रभारी राहुल ढाका ने बताया कि 68वीं जिला स्तरीय ऐथेलेटिक्स प्रतियोगिता में खुशी ने 400मी रेस में गोल्ड मैडल, 400मी, 800मी. व 1500मी. रेस में विनोद चौधरी ने गोल्ड मैडल, जैवलिन थ्रों में आदित्य गठाला ने गोल्ड मैडल हासिल किया। वहीं 200मी. रेस में खुशी ने सिल्वर मैडल, 600मी. रेस में यश झाझडिया ने सिल्वर मैडल हासिल किया। वहीं 400मी. रेस में यश झाझडिया ने ब्रोंज मैडल, 600रेस में आर्यन पांडे ने ब्रोंज मैडल, जैवलिन थ्रों में पार्थ गठाला ने ब्रोंज मैडल, 800मी. रेस में पुलकित कुमार ने ब्रोंज मैडल, 100मी रेस में दर्शन निर्मल ने ब्रोंज मैडल हासिल किया। अवसर पर संस्थान निदेशक रामनिवास ढाका, चैयरमैन सुरेन्द्र सिंह, सहनिदेशक गोपाल सिंह प्रधानाचार्य विजेन्द्र सिंह सहित प्रबंधन सदस्यों ने विजेता छात्रों को बधाई प्रेषित की।

Comments are closed.