कायस्थ समाज के सामुहिक विवाह के लिए नंदलाल माथुर सीकर जिले के संयोजक नियुक्त…..
चित्रगुप्त नवयुवक समिति जयपुर एवं कायस्थ हितकारिणी समिति सीकर की संयुक्त बैठक चित्रगुप्त भवन माथुर कॉलोनी में गुरूवार को की गई आयोजित
चित्रगुप्त नवयुवक समिति जयपुर एवं कायस्थ हितकारिणी समिति सीकर की संयुक्त बैठक चित्रगुप्त भवन माथुर कॉलोनी में गुरूवार को आयोजित की गई। कायस्थ हितकारिणी समिति के अध्यक्ष राधाकृष्ण माथुर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जयपुर में होने वाले कायस्थ समाज के परिचय सम्मेलन एवं सामुहिक विवाह के आयोजन को लेकर चर्चा की गई। बैठक में सामुहिक विवाह के आयोजन के लिए सीकर जिले के संयोजक पद पर नंदलाल माथुर को नियुक्त किया गया। समिति के महासचिव अश्वनी माथुर ने बताया कि बैठक में कायस्थ हितकारिणी समिति के संरक्षक प्रदीप माथुर, श्री चित्रगुप्त नवयुवक समिति के अध्यक्ष युगल किशोर नेहवारिया, कृष्ण कुमार माथुर, साकेत माथुर, सुनील माथुर, संजीव माथुर, विजेंद्र माथुर, दीपेंद्र माथुर, राजेश माथुर, लोकेश माथुर आदि मौजूद रहे
Comments are closed.