कुशालगढ महोत्सव की सातवीं वर्षगांठ पर ग्लोबल वूमैन अवार्ड 2025….

अभिनेत्री माहिया दाधीच को 2025 ग्लोबल वूमेन अवार्ड से सम्मानित

गंगापुर सिटी के विजय पैलेस में कुशालगढ क्लब द्वारा क्लब की 7 वीं वर्षगांठ पर ग्लोबल वूमैन अवार्ड 2025 आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. सीपी गुप्ता निदेशक सीपी हॉस्पिटल, विशिष्ट अतिथि नगर परिषद सभापति शिवरतन अग्रवाल, डॉ एस बी केलम निदेशक केलम इन्टीटयूट, जेलर सुखबीर सिंह रहे । गेस्ट ऑफ सेलिब्रिटी ने फिल्म अभिनेत्री माहिया दाधीच और बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र लधानी, एडवोकेट हिमांशु शर्मा रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन डी. के. शर्मा गार्ड और एडवोकेट तारा रानी त्रेहान द्वारा किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के वरिष्ठ सलाहकार कृष्ण कुमार गोयल द्वारा की गई । अतिथियों को माला और प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत सम्मान किया गया। क्लब चेयरमैन लक्ष्मी कांत शर्मा ने उपस्थित सभी अतिथियों का अभिनंदन किया साथ ही अभिनेत्री माहिया दाधीच को ग्लोबल वूमेन अवार्ड से सम्मानित किया गया। एडवोकेट हिमांशु शर्मा को अवार्ड से सम्मानित किया गया।

Comments are closed.