कूदन में कुंभाराम स्मारक पर दी श्रद्धांजलि….

कूदन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में गणमान्य नागरिकों ने किसान नेता कुंभाराम आर्य को किया नमन, बुजुर्गों ने साझा किए उनके प्रेरक संस्मरण

कूदन/ 26 अक्टूबर/ सीकर लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद एवं राज्य सरकार के पूर्व मंत्री किसान नेता चौधरी कुंभाराम आर्य को उनके पूर्वजों के पैतृक गांव कूदन के स्वतंत्रता सेनानी चौक में स्थित ‘कुंभाराम स्मारक’ पर स्थित प्रतिमा पर उनकी 30वीं पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा बुजुर्गों ने उनके संस्मरण सुनाए ।श्रद्धांजलि सभा में बृजेंद्रसिंह सुंडा ,पूरणमल सुंडा ,शिक्षाविद दयाराम महरिया ,सुल्तानसिंह सुंडा, रामचंद्रसिंह सुंडा, जगदीश व महेश सोनी पंच , भागीरथ सुण्डा,सुल्तानसिंह भास्कर, निर्मल महरिया, महावीर फगेड़िया,सुधीर शर्मा व निवास सुंडा आदि गणमान्य स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

Comments are closed.