केशवानन्द कान्वेंट स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन…..

एनएच 52 स्थित स्वामी केशवानन्द सीबीएसई स्कूल भढाडर सीकर में प्रतिभा सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

एनएच 52 स्थित स्वामी केशवानन्द सीबीएसई स्कूल भढाडर सीकर में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में संस्थान निदेशक रामनिवास ढाका, सहनिदेशक गोपाल सिंह, चैयरमेन सुरेन्द्र सिंह, प्रधानाचार्य शांति प्रसाद नेगी ने मॉ सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। समारोह में अतिथियों द्वारा प्रतिभा खोज परीक्षा में उच्च रैंक हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व मैडल देकर सम्मानित किया। जिनमें साक्षी वर्मा, खुशी पारीक, दिनेश, सोमिया भामू, वंश जागिड, खुशी, अफरान शैख, प्रतिभा शर्मा, नमन वर्मा, तनुजा दानोदिया, प्रिया चौधरी, विद्या शाहू, हर्षिता, आकांक्षा, विपुल ढाका, राजवीर, कल्पना शर्मा आदि ने प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मैडल प्राप्त किया। इस अवसर पर संस्थान निदेशक रामनिवास ढाका ने अपने उद्बोधन में बताया कि बार बार असफल प्रयास ही सफलता की कुंजी होती है। इसलिए एक बार असफल होने पर भी प्रयास करना नहीं छोडना चाहिए। इस अवसर पर प्रबंधन सदस्यों सहित स्टाफ एवं बच्चें उपस्थित रहे।

Comments are closed.