केशवानन्द का राज्य स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में दबदबा

केशवानन्द का राज्य स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में दबदबा

केशवानन्द का राज्य स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में दबदबा
सीकर :

एन.एच. 52 स्थित स्वामी केशवानन्द शिक्षण संस्थान समूह, भढाढर, सीकर ने राजगढ, चूरू में चल रही राज्य स्तरीय अंडर 19 छात्र वर्ग एथेलैटिक्स प्रतियोगिता में संस्थान के छात्र प्रदीप कुमार व अमन कुमार ने जीत दर्ज की। जानकारी देते हुए खेल प्रभारी महेन्द्र सहारण ने बताया कि छात्र प्रदीप कुमार ने 3.80 मीटर बॉस कूद में स्वर्ण पदक व छात्र अमन कुमार ने 3.70 मीटर बॉसकूद में रजत पदक हासिल कर राज्य स्तर से राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने का गौरव हासिल किया है। इस शानदार उपलब्धि पर संस्था निदेशक रामनिवास ढाका चैयरमैन सुरेन्द्र सिंह सहनिदेशक गोपाल सिंह , कैम्पस हैड राहुल ढाका एवं प्रधानाचार्य डां.विजेन्द्र सिंह ने खेल प्रशिक्षक दिलयोगी, रवि योगी व खिलाड़ीयों को बधाईयां प्रेषित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की। 

Comments are closed.