केशवानन्द में प्रतिभा खोज परीक्षा सम्मान समारोह का आयोजन…
प्रतिभा खोज परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान
सीकर। एनएच 52 स्थित स्वामी केशवानन्द आरबीएसई स्कूल भढाडर सीकर में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में संस्थान निदेशक रामनिवास ढाका, सहनिदेशक गोपाल सिंह, चैयरमेन सुरेन्द्र सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. विजेन्द्र सिंह ने मॉ सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। समारोह में अतिथियों द्वारा प्रतिभा खोज परीक्षा में उच्च रैंक हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व मैडल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर संस्थान निदेशक रामनिवास ढाका ने बताया कि कठिन मेहनत व समर्पण के बल पर ही सफलता प्राप्त की जा सकती है।। इस अवसर पर प्रबंधन सदस्यों सहित स्टाफ एवं बच्चें उपस्थित रहे।
Comments are closed.