केशवानन्द में राष्ट्रीय मतदान दिवस का आयोजन…
एसडीएम राहुल मल्होत्रा और विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में हुआ कार्यक्रम, मतदान जागरूकता पर जोर
एनएच 52 स्थित स्वामी केशवानन्द शिक्षण संस्थान समूह भढाडर सीकर में धोद ब्लॉक का 15वां मतदान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राहुल कुमार मल्हौत्रा, एसडीएम धोद एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में भीमसेन सैनी तहसीलदार सीकर ग्रामीण, नारायणराम दैया तहसीलदार धोद, सीताराम खारिया सीबीईओ धोद, सत्यपाल बगडिया पंचायत समिति सदस्य, युवा नेता महेश बगडिया उपस्थित रहे। अतिथियों ने मॉ सरस्वती की प्रतिमा सम्मुख दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में संस्थान की छात्राओं द्वारा राजस्थानी नृत्य पर प्रस्तुतियॉ दी गई। संस्थान की छात्राओं अलीना बानो व रीकूं वर्मा ने हिन्दी व अग्रेंजी भाषा में मतदान की प्रांशगिकता पर प्रकाश डाला। इस अवसर तहसीलदार भीमसैन सैनी ने मतदान के बारे में जागरूक होने का आह्वान किया वहीं धोद तहसीलदार नारायण राम ने बताया कि लोकतंत्र की सफलता के लिए मतदान जरूरी है। वहीं एसडीएम धोद राहुल मल्होत्रा ने बताया कि केशवानन्द शिक्षण संस्थान राष्ट्रीय कार्यक्रमों में बढ चढकर भाग लेता है एवं संस्थान के विद्यार्थीयों को शत प्रतिशत मतदान के लिए शपथ दिलाई। इस अवसर पर मतदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों एवं संस्थान के उच्च रैंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को अतिथियों ने सम्मानित किया। मतदान हस्ताक्षर अभियान के तहत अतिथियों एवं संस्थान के छात्र-छात्राओं ने हस्ताक्षर पट्ट पर हस्ताक्षर किये। इस अवसर पर संस्थान निदेशक रामनिवास ढाका ने समापन भाषण दिया मंच सचालन डिग्री कॉलेज प्राचार्य ललित किशोर तंवर ने किया। इस अवसर पर चैयरमैन सुरेन्द्र सिंह ढाका, नर्सिग प्राचार्य महेश कुमावत, आरबीएसई प्रधानाचार्य विजेन्द्र सिंह सहित संस्थान के छात्र-छात्राएँ, स्टाफ एवं प्रबंधन सदस्य उपस्थित रहे।
Comments are closed.