केशवानन्द सीबीएसई में वार्षिक उत्सव एंव प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन…
छात्रों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सम्मान समारोह ने कार्यक्रम को बनाया खास
एनएच 52 स्थित स्वामी केशवानन्द शिक्षण संस्थान समूह भढाडर सीकर की सीबीएसई विंग में वार्षिक उत्सव अभ्युदय 2025 का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य शांति प्रसाद नेगी ने बताया कि संस्थान की सीबीएसई विंग में वार्षिक अभ्युदय 2025 का आयोजन किया गया।
जिसमें संस्थान के छात्र छात्राओं ने विभिन्न प्रदेशों के साथ राजस्थानी संस्कृति को प्रदर्शित करते हुए सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसी अवसर संस्थान के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं जिन्होने शानदार एकेडमिक परिणाम के साथ केशवानन्द ओलम्पियाड में उच्च रैंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के साथ खेलों में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक लेने वाले एव भाग लेने वाले 300 से अधिक प्रतिभाओं को नगद पुरस्कार, मैडल एवं गिफ्ट वाउचर से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपखण्ड अधिकारी लक्ष्मणगढ मोहर सिंह मीणा, सीकर ट्राफिक इंचार्ज कृष्ण धनकड एवं परिवहन निरीक्षक श्रीचन्द्र ढाका, इतिहासकार अरविन्द भास्कर, धर्मपाल पोसानी, भढाडर पीईओ प्रमोद महला उपस्थित रहे। मंच संचाचन धमेन्द्र निठारवाल ने किया। कार्यक्रम में कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों के लिये मंगलकामना उत्सव एवं शाही भोज का कार्यक्रम भी रखा गया साथ 12वीं के बाद आगे कैरियर के लिये जिन क्षेत्रों में अपार सम्भानाएं है उन भी चर्चा परिचर्चा की गई। इस अवसर पर डिग्री कॉलेज प्राचार्य ललित किशोर तंवर, पॉलीटेक्निक कॉलेज प्राचार्य जगदीश सोलंकी, नर्सिग प्राचार्य महेश कुमावत, आरबीएसई प्राचार्य विजेन्द्र सिंह उपस्थित रहे। संस्थान प्रतिवेदन संस्था निदेशक रामनिवास ढाका ने प्रस्तुत किया।
Comments are closed.