कैरवाली में शहिद शीशराम भास्कर की मनाई 56वी जयंती….

गोपाल गौ सेवा अध्यक्ष समाजसेवी दौलत राम गोयल ने प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

नीमकाथाना की कैरवाली में शहीद शीशराम भास्कर की 56 वी जयंती पर 5 वां प्रतीभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोपाल गौशाला अध्यक्ष व समाजसेवी दौलत राम गोयल रहे अध्यक्षता मलवा राम भास्कर ने की विशिष्ट अतिथियों में राजेन्द्र चोधरी कमलेश राजेश जाखड़ मुकेश चाहर धर्मपाल लाठर अशोक जाखड़ रहे अतिथियों ने शहिद की प्रतिमा पर फूलमाला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी गई व शहीद के जन्मोत्सव पर केक भी काटा गया कार्यक्रम में प्रतिभावान छात्र छात्राओं व ग्रामीण प्रतिभाओं का सम्मान किया गया सुटिग में राज्य स्तर पर गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाली छात्राओं का सम्मान किया गया मुख्य अतिथि दौलत राम गोयल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा शहिद शीशराम भास्कर ने उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ में जो शहादत प्राप्त की उससे हमेशा युवाओं को देश प्रेम की प्रेरणा मिलती रहेगी इन शहीदों की वजह से ही हम सब सुख चैन की नींद सोते हैं सैनिक सीमाओं की रखवाली किन दुर्गम परिस्थितियों में करते हैं यह सर्वविदित है शहिद की प्रतिमाओं पर त्यौहार हो या फिर अन्य सामाजिक परंपराओं पर भी इनको नमन करना चाहिए धन्य है वह माता-पिता जिन्होंने ऐसे सपूत को जन्म दिया इस मौके पर कुम्भाराम , प्रहलाद भास्कर, फूलचंद बुडानिया, जगदीश भास्कर, राजेन्द्र आर्य, श्रीराम ककोडीय,बसेशर भास्कर, अशोक मिस्त्री, सुरेश बुडानिया, महिपाल थेबड, लीलाराम भास्कर,राजपाल चौधरी, महिपाल, प्रमोद , सचिन, अजीत , चेतराम,सीपा, पर्यावरण शिक्षा खेल समिति के सदस्यों शहित सैकड़ो सेवानिवृत्ति सैनिक महिला युवा व पुरुष उपस्थित रहे।

शहीद शीशराम भास्कर का जीवन परिचय

शहिद शीशराम भास्कर का जन्म 10 अक्टूबर 1968 को हुआ वे भर्ती एक अप्रैल 1988 को बीएसएफ की 37 बी एन यूनिट में हुए थे एक दिसंबर 2000 को मणिपुर में पलेल छेत्र में उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ में अपने प्राणों की आहूती दे दी थी शहिद होने से पहले उन्होंने बीस उग्रवादियों को मौत के घाट उतार दिया था लेकिन उग्रवादियों की गोली से वो शहिद हो गए इनको विशिष्ट वीरता पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया शाहिद की वीरांगना माली देवी व उनके तीन बच्चे हैं जिसमें एक लड़का नरेश एसडीएम कार्यालय में नौकरी कर रहा है वही दो लड़कियां पढ़ाई कर रही है

Comments are closed.