कोठीखेड़ा गांव के लोग अब भी सड़क के इंतजार में…
बारिश में बढ़ जाती हैं मुश्किलें, मरीजों और छात्रों को सबसे ज्यादा परेशानी
खंडेला ग्राम पंचायत के कोठीखेड़ा गांव में सड़क न होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कच्चा रास्ता होने के कारण बारिश के दिनों में आवाजाही बंद हो जाती है, जिससे बीमारों को अस्पताल पहुंचाना मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। खराब रास्तों के कारण किसान अपनी फसलें बाजार तक नहीं ले जा पाते, वहीं स्कूल जाने वाले बच्चे कीचड़ से लथपथ हो जाते हैं।
जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के अनुसार, सड़क निर्माण की प्रक्रिया प्रस्तावों और अनुमतियों में अटकी हुई है। पीडब्ल्यूडी के एईएन नरेश नागर ने बताया कि प्रस्ताव भेज दिया गया है और आदेश मिलते ही काम शुरू होगा। विधायक डॉ. ललित मीणा का कहना है कि वन विभाग की अनुमति लंबित है, लेकिन मंजूरी मिलते ही सड़क का निर्माण किया जाएगा। ग्रामीणों को अब भी उम्मीद है कि जल्द ही उनकी यह मूलभूत समस्या हल होगी।
Comments are closed.