कोलीड़ा: गणतंत्र दिवस का किया पूर्वाभ्यास…
बालिका दिवस के पूर्व दिवस पर बेटियों ने किया मार्चपास्ट, भारत का नक्शा बनाया
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को गणतंत्र दिवस समारोह के लिए विद्यार्थियों ने पूर्वाभ्यास किया। शारीरिक शिक्षक सुमेर सिंह ख्यालिया के निर्देशन में छात्र छात्राओं ने मार्च पास्ट व अन्य कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास किया। इस दौरान बालिका दिवस के पूर्व दिवस की वेला में बेटियों ने भी शानदार मार्च पास्ट किया तथा राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ मैदान में भारत का नक्शा बनाया। इस दौरान कार्यवाहक प्रधानाचार्या ममता कट्टा, अरविंद मील, भंवरलाल निठारवाल, प्यारेलाल मीणा सहित स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। बालिका दिवस पर लड़कियों का फुटबॉल मैच आज बालिका दिवस के उपलक्ष पर जिला फुटबॉल संघ के सौजन्य से आज सांय 4.00 बजे कोलीड़ा खेल स्टेडियम पर बालिकाओं का फुटबॉल मैच होगा। जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष बीएल मील व सचिव सुरेंद्र मील ने बताया कि केकेवीएस इलेवन व सीकर इलेवन की बालिका फुटबॉल टीमों के मध्य मुकाबला होगा। मैच की विजेता टीम को 11 सौ रुपए नकद इनामी राशि दी जाएगी। मैच की विजेता, उपविजेता टीमों व मैन ऑफ दी मैच रहने वाली खिलाड़ी को प्रतीक चिन्ह भेंट किए जायेंगे।

Comments are closed.