खंडेला अस्पताल की समस्याओं को लेकर सौंपा गया ज्ञापन…

ब्लड स्टोरेज, मुर्दाघर और सड़क सुधार की उठी मांग

“मातृभूमि सेवा संस्थान राजस्थान “की ओर से समाजसेवी एड गोकुलचंद गोदारा के नेतृत्व में राजकीय उप जिला अस्पताल खंडेला की विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री महोदय के नाम उपखंड अधिकारी खंडेला को ज्ञापन दिया गया।

समाजसेवी एड गोकुलचंद गोदारा ने बताया कि उप जिला अस्पताल खंडेला में ब्लड स्टोरेज नहीं होने के कारण दुर्घटना में घायल मरीजो को सीकर या जयपुर रैफर कर दिया जाता है ।कई बार रास्ते में ही खून की कमी के कारण मरीज दम तोड़ देता है। इसलिए ब्लड स्टोरेज की मांग की गई है। पर्ची काउंटर अस्पताल के मुख्य द्वार पर होने के कारण रास्ता जाम रहता है ।इसलिए बाहर पर्ची काउंटर खोलने की मांग की गई है। अस्पताल में मुर्दाघर नहीं होने के कारण मुर्दों को आधा किलोमीटर दूर पुराने पुराने अस्पताल के भवन में ले जाया जाता है।

जिससे काफी परेशानी होती है। इसलिए मुर्दाघर बनवाने की भी मांग की गई है। मुख्य सड़क से अस्पताल तक का रास्ता कच्चा और उबड़ खाबड़ होने के कारण मरीजों के साथ कई बार दुर्घटनाएं हो जाती हैं ।इसलिए मुख्य सड़क से अस्पताल तक के रास्ते को पक्का करने की मांग की गई है । उक्त विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी खंडेला को ज्ञापन सौंपा गया है। इस अवसर पर एडवोकेट विजय शर्मा, हरफूल सिंह गुर्जर, सुरजाराम सैनी, राजेंद्र सिंह शेखावत ,श्योदनराम गुर्जर ,विक्रम सिंह, ईश्वर सिंह, दिलीप सिंह आदि मौजूद रहे।

Comments are closed.