खंडेला नगर पालिका चेयरमैन 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार…

एसीबी की कार्रवाई में चेयरमैन मोहम्मद याकूब मलकान पकड़े गए

सीकर एसीबी टीम ने खंडेला नगर पालिका के चेयरमैन मोहम्मद याकूब मलकान को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। एसीबी महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि चेयरमैन ने 7 जनवरी को जारी हुए आवासीय पट्टे की एवज में रिश्वत मांगी थी। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी टीम ने आज उन्हें रंगेहाथ पकड़ा। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Comments are closed.