खाटूश्यामजी मंदिर में 7 नवंबर को बाबा श्याम की विशेष पूजा, दर्शन कई घंटे रहेंगे बंद…
बाबा श्याम का तिलक और सेवा-पूजा के कारण 6 नवंबर रात 10 बजे से 7 नवंबर शाम 5 बजे तक बंद रहेंगे मंदिर के दर्शन
सीकर के प्रसिद्ध खाटूश्याम मंदिर में 7 नवंबर को बाबा श्याम का विशेष तिलक और सेवा-पूजा का आयोजन किया जाएगा, जिसके कारण भक्तों को दर्शन के लिए प्रतीक्षा करनी होगी। मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष कालूसिंह ने बताया कि 6 नवंबर की रात 10 बजे से मंदिर में दर्शन बंद कर दिए जाएंगे, जो 7 नवंबर को शाम 5 बजे फिर से शुरू होंगे। हर अमावस्या और विशेष पर्वों पर बाबा श्याम का तिलक और सेवा-पूजा की जाती है, जिसके चलते मंदिर प्रशासन द्वारा भक्तों को समय पर जानकारी देकर दर्शन बंद कर दिए जाते हैं।
Comments are closed.