खाटूश्यामजी में विशेष पूजा, दर्शन रहेंगे बंद…
27 फरवरी रात 10 बजे से 28 फरवरी शाम 5 बजे तक बंद रहेंगे पट
विश्व प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर में 28 फरवरी को विशेष सेवा-पूजा व तिलक होने के कारण श्रद्धालुओं के दर्शन बंद रहेंगे। श्री श्याम मंदिर कमेटी के अनुसार, 27 फरवरी रात 10 बजे से 28 फरवरी शाम 5 बजे तक मंदिर के पट नहीं खुलेंगे। भक्तों को बाबा के दर्शन 28 फरवरी शाम 5 बजे के बाद ही मिल सकेंगे। इसी दिन से फाल्गुनी लक्खी मेला भी शुरू होगा, जो 11 मार्च तक चलेगा।
Comments are closed.