खाटूश्यामजी में सरकारी जमीन के पट्टे पर विवाद…
पट्टा जारी करने में नियमों के उल्लंघन का मामला, नगरपालिका करेगी जांच
सीकर जिले के खाटूश्यामजी नगरपालिका में सरकारी जमीन के बेशकीमती पट्टे को लेकर मामला गर्मा गया है। नगरपालिका ने प्रार्थी उच्छव कंवर को सात दिन का समय दिया था, जिसका नोटिस की मियाद अब समाप्त हो चुकी है। इस पर नगरपालिका के ईओ देवेंद्र कुमार जिंदल ने बयान जारी करते हुए कहा कि मामले की गहन जांच की जा रही है और संबंधित नियमों के उल्लंघन पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
प्राथी पर आरोप है कि उन्होंने गलत तथ्यों और दस्तावेजों का इस्तेमाल करके इस जमीन का पट्टा हासिल किया। प्रारंभिक जांच में 69 (क) अधिनियम के तहत नियमों का उल्लंघन पाया गया है, जिसके आधार पर यह पट्टा जारी किया गया। ईओ जिंदल ने कहा कि नियमों की पूरी पालना करते हुए पट्टे को निरस्त करने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
इस विवाद ने इलाके में हलचल मचा दी है और लोगों के बीच यह चर्चा का विषय बन गया है। नगरपालिका ने इस तरह की अनियमितताओं को रोकने के लिए कठोर कदम उठाने का आश्वासन दिया है।
Comments are closed.