खाटूश्याम मेले के लिए स्पेशल ट्रेन, 9 से 11 मार्च तक चलेगी…

रेलवे ने जयपुर-रेवाड़ी रूट पर बढ़ाई सुविधा, रींगस समेत कई स्टेशनों पर ठहराव

सीकर में बाबा खाटूश्याम का वार्षिक मेला जारी है, जिसमें हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। 9 से 11 मार्च के बीच मेले की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने जयपुर-रेवाड़ी-जयपुर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन जयपुर से सुबह 8:35 पर रवाना होकर दोपहर 2 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी, जबकि वापसी में रेवाड़ी से दोपहर 2:25 पर चलकर शाम 7:35 बजे जयपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन रींगस, श्रीमाधोपुर, नारनौल, अटेली समेत कई स्टेशनों पर रुकेगी, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

Comments are closed.