खाटूश्याम मेले के लिए दो स्पेशल ट्रेनों का संचालन…
भक्तों की सुविधा के लिए रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की संख्या
28 फरवरी से शुरू हो रहे खाटूश्याम मेले के लिए रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं। भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दो स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। जयपुर-शकूरबस्ती स्पेशल ट्रेन 1 से 15 मार्च तक चलेगी, जबकि मदार (अजमेर)-कुरुक्षेत्र स्पेशल ट्रेन 9 से 12 मार्च तक चार ट्रिप में संचालित होगी। ये ट्रेनें रींगस समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेंगी। रेलवे ने ट्रेनों में डिब्बों की संख्या भी बढ़ा दी है ताकि यात्रियों को कोई असुविधा न हो।
Comments are closed.