खाटू श्यामजी में खाद्य सुरक्षा जांच, मिलावट पर कड़ी नजर…
शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत होटलों और रेस्टोरेंट्स से खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए
शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर अशोक महरिया के निर्देशानुसार आज खाटू श्याम जी में खाद्य सुरक्षा अधिकारी फूल सिंह गोवर्धन ख्यालिया एवम सुरेश शर्मा की टीम के द्वारा निरीक्षण एवं नमूनीकरण किया गया।
जिनमें होटल श्री सांवरिया एंड रेस्टोरेंट से लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गेहूं का आटा, हल्दी पाउडर, बेसन ,श्रीराम रेस्टोरेंट रिंगस रोड खाटू से बेसन, चीनी, दाल मोगर, चना, नमक, हल्दी पाउडर, एवं राधे रानी भोजनालय रिंगस रोड खाटू से धनिया पाउडर, दही, रिफाइंड सोयाबीन तेल ,गेहूं का आटा इत्यादि का नमूनीकरण किया जाकर प्रयोगशाला भिजवाया जाएगा
जिन्हे रिपोर्ट आने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी खाद्य सुरक्षा अधिकारी गोवर्धन ख्यालिया ने बताया कि खाद्य कारोबार करता शुद्ध खाद्य पदार्थ, मिलावट रहित साफ सफाई के साथ विक्रय करे एवं fssai के नियमों की पालना हेतु पाबंद किया।
अनहाइजेनिक कंडीशन में खाद्य पदार्थ किसी भी सूरत में नहीं बेचने दिए जाएंगे ।
Comments are closed.